फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Oxygen plant closed at CHC-PHC

Shahjahanpur News: सीएचसी-पीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट बंद

Mon, 26 May 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant closed at CHC-PHC
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में शोपीस बना लि​क्विड ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
शाहजहांपुर। देश में कोविड के मरीज मिलने के बाद लोग फिर से दहशत में आने लगे हैं। कोविड के बढ़ते केस को लेकर लोग चिंतित हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड भी आरक्षित कर दिया गया। ऑक्सीजन प्लांटाें को सक्रिय करने की जरूरत नहीं समझी गई है। पुवायां और जलालाबाद सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। इसमें 500 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का प्लांट लंबे समय से खराब पड़ा है। यह एक संस्था ने दान में दिया था। इसके अतिरिक्त 950 एलपीएम के तीन प्लांटों में मरीजों की संख्या को देखते हुए मात्र दो का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर एक करोड़ की लागत से बना लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शोपीस बनकर रह गया है।
विज्ञापन

उद्देश्य था कि इसके माध्यम से मरीजों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सकेगी। प्लांट बनने के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल सका है। प्लांट से वार्ड तक पाइप लाइन अभी तक नहीं बिछ सकी है। अधिकारियों के अनुसार, लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में ऑक्सीजन को लेकर पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऑक्सीजन प्लांट बंद, स्टाफ ही हटाया
जलालाबाद। तीन साल पहले कोविड महामारी से निपटने के लिए बनाए गए सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट को चलाने वाला स्टाफ ही हटा दिया गया है। ऐसे में प्लांट बंद पड़ा है। कोरोना काल में जलालाबाद सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। कोविड का दौर खत्म होने के बाद इस प्लांट को संचालित करने को नियुक्त ऑपरेटर सहित अन्य स्टाफ हटा दिया गया। प्लांट चालू हालत में होने के बाद भी ऑपरेटर न होने से बंद पड़ा है। चिकित्साधीक्षक डॉ. सोमेश्वर अग्निहोत्री ने बताया कि प्लांट पूरी तरह से सही है। ऑपरेटर न होने के कारण ऑक्सीजन की जरूरत होने पर जिले से ऑपरेटर को बुलवाया जाता है। सीएचसी परिसर में स्थित महिला मेटरनिटी सेंटर में 30 बेड का कोविड वार्ड संचालित है। जहां ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन लगाई गई है। संवाद

-----------
सीएचसी का ऑक्सीजन प्लांट पड़ा बंद
पुवायां। सीएचसी पर लगा ऑक्सीजन प्लांट पाइप लाइन में खराबी के कारण एक माह से अधिक समय से बंद पड़ा है। रोगियों को ऑक्सीजन देने के लिए सिलिंडर की व्यवस्था है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. नरेंद्रपाल ने बताया कि मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। इंजीनियर आकर मुआयना कर गए थे, लेकिन अभी पाइप लाइन की खराबी दूर नहीं हो सकी है। जिला मुख्यालय से ऑक्सीजन सिलिंडर आते हैं। रोगियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed