फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Outbreaks of Rally Outbreaks

रैली निकाल बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव

Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Outbreaks of Rally Outbreaks
relly - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
0 छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट कैंपस में बनाई मानव श्रृंखला
0 डीएम ने तंबाकू सेवन और धूम्रपान छोड़ने की सभी से की अपील
कहा,देश में नौ लाख लोग हर साल तंबाकू के दुष्प्रभाव से तोड़ते हैं दम

तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न स्कूलों समेत पैरा मेडिकल संस्थानों के नर्सिंग कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में मानव श्रंखला बनाई। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के लिए हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पुराना जिला अस्पताल तक जागरूकता रैली निकाली। डीएम कर्ण सिंह चौहान और सीडीओ टीके शिबु ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना करने से पहले सभी से तंबाकू उत्पाद त्यागने के निर्देश दिए। 
रैली में भाग लेने के लिए विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे से कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र होने लगे। जिले के पैरा मेडिकल संस्थानों से नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी इस मुहिम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे। अधिकांश छात्र-छात्राएं तंबाकू सेवन और धूम्रपान को हतोत्साहित करने वाले नारे लिखी तख्तियां अपने साथ लेकर आए। इन सभी ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रंखला बनाई। 
विज्ञापन

जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले डीएम श्री चौहान ने तंबाकू का विभिन्न तरीके से इस्तेमाल करने से होने वाली मौतों की भयावह स्थिति स्पष्ट कर कहा कि देश में नौ लाख लोग हर साल तंबाकू के दुष्प्रभावों से मरते हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर से होने वाली 100 में 40 मौतों का कारण सिर्फ तंबाकू होती है। इसलिए छात्र-छात्राएं तंबाकू से स्वयं दूरी बनाएं और समाज के अन्य लोगों को सचेत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने जिला अस्पताल में रैली पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल कुमार ने धूम्रपान और तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। नोडल अफसर डॉ. एसके गर्ग ने तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचनाधिकारी राजेश कुमार भटनागर के संचालन में निकली रैली में बाल विकास परियाजना की जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयाश्री, डीपीएम केके शर्मा, स्काउट-गाइड कैप्टेन दपिंदर कौर, निकहत परवीन, चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल रहे।

धूम्रपान नहीं करने का किया संकल्प
अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से नो स्मोकिंग डे के उपलक्ष्य में आनंदपुरम स्थित कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुनीश सिंह परिहार ने सभी को धूम्रपान और तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य समाज के अन्य लोगों को इस बारे में जागरूक करने का अभियान चलाएं। गोष्ठी में डॉ. एसपी कौशल, मुकेश सिंह परिहार, सचिन मिश्रा, अप्पू शुक्ला, अंकुर दीक्षित, महेंद्र यादव, शफी अख्तर अंसारी, आलोक प्रताप सिंह, रंजू सिंह, श्रीनिवास गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

धुआं-धुआं होता रहा धूम्रपान निषेध दिवस
जिले में भले ही तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 लागू हो गया हो, सड़कों पर धूम्रपान के आदी लोग रोजाना की तरह धुएं के छल्ले उड़ाते और पान-मसाला गुटखा गटकते नजर आए। यही नहीं, शिक्षण संस्थानों के आसपास पान मसाला की झालरों से सजी दुकानें भी रोज की तरह खुली देखी गईं।  

डीएम श्री चौहान ने बीते दिन अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें अधिनियम में निहित प्रावधानों के अनुरूप सभी सरकारी कार्यालयों, न्यायालय परिसरों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों आदि में धूम्रपान कड़ाई से प्रतिबंधित करने और नहीं मानने वालों पर 200 रुपये जुर्माना ठोंकने के निर्देश दिए थे। अफसरों से तंबाकू युक्त पान मसाला की बिक्री पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए, लेकिन उनके कहने का कहीं कोई असर नहीं दिखा। कलक्ट्रेट गेट से लेकर सदर बाजार, बहादुरगंज और घंटाघर से लेकर जिला अस्पताल तक जगह गुटखा की दुकानें खुली रहीं। यही नहीं, मुकदमों की तारीखों पर कचहरी आए वादकारी भी बेफिक्र होकर सिगरेट-बीड़ी के कश खींचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed