फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in tilhar shahjhapur

ट्रांसफार्मर न बदलने पर किया उपकेंद्र पर हंगामा

Wed, 17 Jul 2019 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
others in tilhar shahjhapur
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के मौजमपुर नई कॉलोनी में खराब विद्युत ट्रांसफार्मर न बदलने पर बुधवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के लोग एकजुट होकर उपकेंद्र पर पहुंचे लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं मिला तो उन्होंने विद्युत सप्लाई स्विच रूम के कर्मचारियों को बाहर निकालकर नगर की सप्लाई बंद कर ताला डाल दिया। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर सीओ व कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

मौजमपुर नई कॉलोनी का बिजली ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह से खराब है। कर्मचारी उसकी मरम्मत कर काम चला रहे थे। मंगलवार शाम को अचानक ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया। जिससे सारी रात मोहल्ले की सप्लाई गुल रही। आक्रोशित उपभोक्ता सुबह करीब 10:30 बजे विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और किसी भी अधिकारी के न मिलने पर सप्लाई स्विच रूम के बाहर प्रदर्शन करते हुए 10:45 बजे नगर की सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद कर्मचारियों को रूम से बाहर निकाल उसे बंद कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत, कोतवाल संजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। पुलिस के पहुंचते ही विद्युत जूनियर इंजीनियर शिव शरण प्रसाद भी दफ्तर आ गए। इस बीच सीओ मंगल सिंह रावत ने जूनियर इंजीनियर के मध्य बैठकर नाराज उपभोक्ताओं की वार्ता कराते हुए शाम तक विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक किए जाने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त कराया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं और पावर हाउस का नंबर सदैव व्यस्त रहता है। इस कारण उन्हें समस्या से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है। सीओ ने जेई को उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करने और उनकी समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सीओ ने प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक होकर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद उपभोक्ता शांत हुए। इसके बाद करीब 12:10 बजे नगर की सप्लाई शुरू हो सकी। आंदोलन के कारण करीब डेढ़ घंटे की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजमपुर नई कॉलोनी का विद्युत ट्रांसफार्मर रात में खराब हो गया था नया ट्रांसफार्मर लेने के लिए पुवायां रोड स्थित सब स्टेशन पर गए थे, लेकिन वहां पर कोई भी गाड़ी उपलब्ध नहीं थी। जिस कारण करीब 12 बजे यहां लौट पाए हैं। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए करीब डेढ़ घंटे बिजली सप्लाई बंद रखी। नया ट्रांसफार्मर मिलते ही लगा दिया जाएगा।
शिव शरण प्रसाद, जेई तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed