{"_id":"5d272de68ebc3e6d1c21494e","slug":"others-in-shajhanpur-shahjahanpur-news-bly3681805198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से पांच उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से पांच उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
मानसून की मेहरबानी खेती-किसानी के लिए भले ही नेमत बनकर बरस रही हो पर आम लोगों पर भारी पड़ रही है। जगह-जगह जलभराव के जरिए नगर निगम की बदइंतजामी की पोल खुल रही है तो बारिश के दौरान होने वाले बिजली फाल्ट अभियंताओं के लापरवाहियों को उजागर कर रहे हैं। बुधवार को दिन में मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन रात नौ बजे से फुहारें तेज हो गईं। जलभराव से बिजली आपूर्ति बाधित होने लगी। 33 केवी लाइन में फाल्ट से रोजा, ककरा कलां, दीवान जोगराज, हथौड़ा और अब्दुल्लागंज सब स्टेशन करीब सात घंटे तक बंद रहे। इससे प्रभावित शहर के करीब 17 हजार से भी अधिक घरों मेें देर रात 2.15 बजे से लेकर दिन सुबह के 9.20 बजे तक बिजली गुल रही।
बारिश के दौरान हवा के झोंकों से शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी। रात करीब 2.30 बजे सबसे पहले निगोही मार्ग पर गदियाना स्थित पावर सब स्टेशन से ककरा कलां उपकेंद्र को बिजली देने वाली 33 केवी इनकमिंग लाइन में खराबी आ गई। तेज बरसात और अंधेरा होने के कारण यह फाल्ट ठीक नहीं हो सका। पुवायां मार्ग पर पैना स्थित 220 केवी स्टेशन के यार्ड में ट्रिपिंग से 33 केवी की कई लाइनें बंद हो गईं। रोजा सब स्टेशन और वहां से शहर के अब्दुल्लागंज और दीवान जोगराज सब स्टेशनों के लिए निकली लाइनों पर पेड़ की डालें टूटकर गिरने से ब्रेकडाउन हो गईं। पावर कॉरपोरेशन रोजा सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार के अनुसार हथौड़ा, ककरा और दीवान जोगराज की लाइनें सुबह 9.20 बजे चालू हो गईं, लेकिन अब्दुल्लागंज से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक बिजली संकट बना रहा।
इन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित
फाल्ट के कारण रोजा टाउन समेत आदर्शनगर कालोनी, प्रेमनगर कालोनी, बल्लिया, रोजा औद्योगिक आस्थान, केरूगंज, दीवान जोगराज, रेती, नई बस्ती, सरायकाइयां, दलेलगंज (आंशिक), बिसरात रोड, प्रताप एन्क्लेव, गर्रा फाटक, बाला तिराही, जियाखेल, मतानी, बक्सरिया, रंगमहला, चौक, ककरा कलां, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), मदराखेल, लोहारों का चौराहा, आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, विश्वकर्मा चौक, मामुड़ी, सुभाषनगर, हथौड़ा, लोधीपुर, स्टेशन रोड, जलालनगर का तराई क्षेत्र आदि इलाकों में आधी रात से सुबह तक बिजली संकट बना रहा। जिन इलाकों में बिजली सप्लाई रही, वहां ट्रिपिंग से बार-बार बिजली आपूर्ति में बाधा पड़ी।