{"_id":"5d287c998ebc3e6ca72d4a6e","slug":"others-in-shahjhanpur-shahjahanpur-news-bly368306599","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा टेंपो, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा टेंपो, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
सहारनपुर गत्ता फैक्टरी में काम करने को जाने के लिए घर से निकले बहराइच के मजदूर बृहस्पतिवार रात मोहम्मदी मार्ग पर भावलखेड़ा के पास हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक को रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
बहराइच के थाना मोतीपुर के गांव ऊर्रा निवासी सर्वेश कुमार का 18 वर्षीय बेटा आदर्श कुमार गांव के आशीष, ओमप्रकाश, श्रवण, नीरज, रामू ,अमित के साथ बृहस्पतिवार को घर से सहारनपुर गत्ता फैक्टरी में काम करने के लिए निकले थे। सभी लोग बस से लखीमपुर पहुंचे और यहां से मोहम्मदी पहुंचे। यहां तक पहुंचने में उन लोगों को रात हो गई और बारिश भी होने लगी। इंतजार करने के दौरान उन लोगों ने शाहजहांपुर आने के लिए मोहम्मदी से टेंपो बुक किया और शाहजहांपुर स्टेशन पर आकर सहारनपुर के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए चल दिए। रात करीब नौ बजे टेंपो मोहम्मदी रोड पर थाना रोजा क्षेत्र के गांव भावलखेड़ा के पास पहुंचा, तो झमाझम बारिश के दौरान टेंपो सामने से अचानक आए ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पीछे ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे टेंपो में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर भगा ले गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल आदर्श ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले की दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव मोरचरी में रखवा दिया। गंभीर रूप से घायल अमित को भर्ती कर लिया गया। बाकी चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह आदर्श के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई अंचल (14), बहन (8) है। घटना की जानकारी मिलने पर मां राजेश्वरी का गांव में रो-रोकर बुरा हाल है।