फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in jalalabad shahjhanpur

ग्रामीणों ने 36 आवारा पशुओं को स्कूल में किया बंद

Thu, 18 Jul 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
others in jalalabad shahjhanpur
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। आवारा पशुओं से परेशान गांव पिटारमऊ के ग्रामीणों ने मंगलवार रात 36 पशुओं को पकड़ने के बाद गांव स्थित सरकारी स्कूल के अहाते में बंद कर ताला बंद कर दिया। सुबह अध्यापकों से जानकारी मिलने पर तहसीलदार व कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा गेट पर लगाए गए ताले को तुड़वा दिया। लेकिन जानवरों को स्कूल से निकाले बगैर पढ़ाई शुरू करवा दी गई। दोपहर को 16 जानवरों को स्कूल से निकलवाकर गोशाला भेज दिया गया लेकिन शाम तक 20 जानवर स्कूल में ही मौजूद थे। इस मामले में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो गोशालाएं बन जाने के बाद भी क्षेत्र में सैकड़ों जानवर आवारा घूम रहे हैं। फसल की सुरक्षा को लेकर परेशान गांव पिटारमऊ के ग्रामीणों ने मंगलवार रात आसपास घूमने वाले 36 पशुओं को पकड़कर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के अहाते में बंद कर ताला लगा दिया। सुबह बच्चे और अध्यापक स्कूल पहुंचे तो वहां का नजारा देख अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार इरफान उल्ला खां, कोतवाल सीपी शुक्ला के अलावा कई राजस्व व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तमाम ग्रामीण भी स्कूल के बाहर आ गए और पशुओं को किसी गोशाला में भेजने की मांग करने लगे। ग्रामीणों को जानवरों को गोशाला भेजने का आश्वासन देकर तहसीलदार ने स्कूल का ताला तुड़वाकर ब्च्चों की पढ़ाई शुरू कराई। इसके बाद जानवरों को गोशाला भेजने की व्यवस्था की गई। दोपहर तक 16 जानवरों को चकरैना स्थित गोशाला भिजवा दिया। शेष जानवरों को भेजने की व्यवस्था की जा रही थी।
विज्ञापन


अधिकांश जानवरों को गोशाला भेजवा दिया गया है जो शेष बचे है उन्हें भी गोशाला भेजवाया जा रहा है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इरफान उल्ला खां, तहसीलदार, जलालाबाद

अभी यह पता नहीं लगा है कि किन लोगों ने जानवरों को पकड़कर स्कूल में बंद कर दिया। इसकी जांच कराई जा रही है। संबंधित मामले में अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी शुक्ला, कोतवाल जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed