{"_id":"68643ac5bb0b8514fc08ab59","slug":"orders-issued-to-merge-150-schools-ghatuis-school-locked-in-protest-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147159-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 150 स्कूलों को विलय करने के आदेश जारी, विरोध में घटुई के विद्यालय पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 150 स्कूलों को विलय करने के आदेश जारी, विरोध में घटुई के विद्यालय पर डाला ताला
विज्ञापन
निगोही के गांव में स्कूल में ताला जड़कर विरोध करते ग्रामीण। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। 40 छात्र संख्या वाले स्कूलों को चिह्नित करते हुए बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर विलय करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीएसए ने मंगलवार को करीब 150 स्कूलों के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। दूसरी ओर निगोही के प्राथमिक विद्यालय घटुई को विलय करने के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला जड़कर स्टाफ को बंद कर दिया। बीएसए के आश्वासन के बाद ताला खोला गया।
स्कूलों को विलय करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। करीब 549 स्कूलों को विलय करने के लिए सूचीबद्ध किया था। इसमें दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले स्कूलों को सूची से हटा दिया गया। 50 छात्र संख्या वाले स्कूलों को मोहलत देते हुए नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
अब 40 या उससे कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की आख्या बीईओ से मंगाकर कार्य शुरू कर दिया है। गर्मी के अवकाश के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन बीएसए दिव्या गुप्ता ने करीब डेढ़ सौ स्कूलों के मर्ज करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय घटुई के मर्ज किए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। उन्होंने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। इससे स्कूल का स्टाफ और रसोइया आदि अंदर बंद हो गए। ग्रामीण विद्यालय को मर्ज करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
सूचना पर बीईओ ने उनसे बात की। इसके बाद सूचना बीएसए तक पहुंची। बीएसए ने छात्र संख्या पूछी तो 52 बच्चों का नामांकन निकला। उन्हें आश्वस्त किया कि 50 नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज नहीं कर रहे हैं।
--
-बीईओ की आख्या के आधार पर मर्ज करने का कार्य चल रहा है। 50 नामांकन वाले स्कूलों को छात्र संख्या बढ़ाने की मोहलत दी गई है।
- दिव्या गुप्ता, बीएसए