{"_id":"6afcb63b904304fe110d023c","slug":"number-of-buses-on-the-delhi-route-reduced-by-30-50-buses-now-in-operation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-190246-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिल्ली रूट पर 30 बसें कम कीं, अब 50 का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिल्ली रूट पर 30 बसें कम कीं, अब 50 का संचालन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहारों के बाद अब यात्रियों की भीड़ कम होने लगी है। इसका असर रोडवेज बसों और ट्रेनों के संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या घटने के बाद परिवहन निगम ने बसों की संख्या कम कर दी है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी पहले के मुकाबले यात्रियों की संख्या कम नजर आ रही है।
दीपावली पर घर आने और वापसी वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर 80 बसों का संचालन शुरू किया था। लंबे रूट पर अतिरिक्त बसें लगाकर निगम ने अच्छा राजस्व अर्जित किया और प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। अब यात्रियों की संख्या कम होने के बाद 30 बसें घटा दी गई हैं।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट पर अब 50 बसों का संचालन किया जा रहा है। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले कम हो गई है। हालांकि छठ पूजा के बाद बिहार से लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रेलवे और परिवहन निगम को एक बार फिर यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले कम हुई है।