{"_id":"6a8f437763842f4cbf085bfa","slug":"opposition-corners-administration-councilors-pin-the-blame-on-ai-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182868-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विपक्ष ने घेरा, पार्षदों ने एआई पर ठीकरा फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विपक्ष ने घेरा, पार्षदों ने एआई पर ठीकरा फोड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के पार्षदों के हाथ में जल लेकर नगर निगम की आमदनी में सभी 60 पार्षदों की हिस्सेदारी की कसम खाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो को लेकर विपक्ष ने घेरा तो बचाव में आए पार्षदों ने वीडियो के साथ एआई के माध्यम से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया। महापौर अर्चना वर्मा ने छह पार्षदों को नोटिस जारी किए हैं।
वीडियो में नजर आ रहे दलेलगंज के पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि पार्षदों की बैठक में 15वें वित्त के बजट से सभी पार्षदों को बराबर काम दिए जाने को लेकर चर्चा के दौरान पार्षदों ने इस संबंध में कसम खाई थी। उनका आरोप है कि वीडियो को एआई के माध्यम से बदला गया और इसके बाद एक विपक्षी पार्षद ने उसे वायरल कर दिया।
महापौर ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि पार्षदों से संपर्क किया जा रहा है। मामले में पार्षदों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
--
कांग्रेस ने कार्रवाई की उठाई मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि प्रकरण बेहद शर्मनाक है। वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। वायरल वीडियो में महिलाओं के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया ने नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
--
अनुशासनहीनता का स्थान शून्य : पूरनलाल लोधी
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने शेयर किया। पोस्ट में लिखा गया है कि ब्रज क्षेत्र में अनुशासनहीनता का स्थान शून्य है। तिल का ताड़ बनाने वालों की पहचान के लिए तह तक जाएंगे। विवादित पोस्टों पर लाइक, शेयर और कमेंटों का भी संज्ञान लिया जाएगा।