फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opium worth three lakhs recovered from bike bag, two smugglers arrested

Shahjahanpur News: बाइक के बैग से तीन लाख की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Opium worth three lakhs recovered from bike bag, two smugglers arrested
जैतीपुर पु​लिस की गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। जैतीपुर पुलिस ने नवादा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक की डिग्गी से तीन लाख रुपये की अफीम को बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर अफीम की बिक्री करने जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने वाहन चेकिंग के दौरान नवादा मोड़ पर दातागंज की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार को रोक लिया। संदिग्ध लगने पर उनकी बाइक की तलाशी ली। डिग्गी के अंदर से 969 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों तस्करों को थाने लाकर पूछताछ की गई। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि बदायूं जिले के थाना अलापुर के गांव इस्लामगंज निवास आस मोहम्मद व शोएब को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक से अफीम की तस्करी करते थे। वे बदायूं से अफीम खरीदकर शाहजहांपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में फुटकर में बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed