{"_id":"6acd400ad2ebbcdd1e0149b4","slug":"operations-at-phc-falter-due-to-contractual-staff-strike-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187237-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से पीएचसी में लड़खड़ाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से पीएचसी में लड़खड़ाई व्यवस्था
विज्ञापन
कलान। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कलान में व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। पीएचसी में मरीजों के इलाज और इमरजेंसी सेवाओं का संचालन चुनौतीपूर्ण हो गया है।
पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, नेत्र चिकित्सक और वार्ड बॉय समेत मात्र पांच कर्मचारी तैनात हैं। सोमवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर्येंद्र सिंह और फार्मासिस्ट गोपाल कृष्ण ने ओपीडी में मरीजों को देखा। इमरजेंसी सेवा संभालने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पीएचसी में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज दवा और उपचार के लिए आते हैं। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से कर्मचारियों की कमी हो गई है। यदि मंगलवार तक यही स्थिति रही तो ओपीडी चलाना मुश्किल हो जाएगा। इमरजेंसी में भी पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। संवाद