{"_id":"6acd467e9984a963d902c42d","slug":"devotees-arrived-to-worship-goddess-brahmacharini-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187327-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चन के लिए पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
आंजनेश्वर मंदिर में मातारानी की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख मंदिरों में माता के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
टाउनहाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चौक मंडी स्थित दुर्गा देवी मंदिर, फूलमति मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर और जेल रोड स्थित देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने लाल चुनरी, नारियल, फल और मिष्ठान अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुरक्षा को लेकर मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने भी मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
--
दुर्गा जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
खुदागंज। नगर के मोहल्ला सदर स्थित लाला हरिराम इंटर कॉलेज परिसर में श्री महागौरी युवा जागरण कमेटी की ओर से 19वां विशाल दुर्गा जागरण आयोजित किया गया। कलाकारों ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत माता रानी की आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। जागरण में रामजी रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, पवन रस्तोगी, रामचंद्र सोनी, राजीव रस्तोगी और विशाल रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद