फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders oppose UPI charges; warn of halting digital payments from the 15th.

Shahjahanpur News: यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारी, 15 से डिजिटल भुगतान बंद करने की चेतावनी

Tue, 13 Oct 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Traders oppose UPI charges; warn of halting digital payments from the 15th.
शाहजहांपुर। आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में यूपीआई शुल्क के विरोध में 15 अक्तूबर से डिजिटल भुगतान बंद करने की चेतावनी दी है। व्यापारियों के अनुसार, शुल्क लगने से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को बहादुरगंज पचराहा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में युवा जिलाध्यक्ष अनवार खान ने कहा कि व्यापारी पहले से ही जीएसटी समेत विभिन्न करों और बैंकिंग लेनदेन से जुड़े खर्चों का बोझ उठा रहे हैं। ऐसे में यूपीआई पर शुल्क लगाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारी मोहित वर्मा ने कहा कि एमडीआर की सीमा दो हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी जाती तो व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती थी। तय हुआ कि सरकार ने शुल्क संबंधी निर्णय वापस नहीं लिया तो 15 अक्तूबर से डिजिटल भुगतान बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर जीशान खान, मोहम्मद आलम, रेहान खान, विक्की, नोमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed