फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   open market

शनिवार को खुले बाजार तो दिन भर उमड़ते रहे खरीदार

Sun, 15 Aug 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
open market
शाहजहांपुर में शनिवार को बाजार खुलने पर लाल इमली चौराहे पर लगा जाम में फंसे खरीदारी करने जाते लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर जारी हुई शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को बाजार खुले तो सुबह से शाम तक जरूरी चीजों की खरीदारी को लोग उमड़ते रहे। कामकाजी और नौकरीपेशा लोगों में खरीदारी की इतनी होड़ लगी कि सड़कों पर कई बार जाम लगने की नौबत आ गई।
विज्ञापन

अभी तक सप्ताह मेें सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन बाजार खुल रहे थे। इस वजह से नौकरीपेशा लोग बाजार जाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। आज चूंकि, माह के द्वितीय शनिवार का राजपत्रित अवकाश था। इसलिए अधिकांश सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहने से नौकरीपेशा लोगों को परिवार सहित बाजार घूमने और खरीदारी करने का मौका मिला। दिन में 11 बजे लोग बाहर निकले और भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक चौक मंडी से लेकर बहादुरगंज तक और सदर बाजार से लेकर गोविंदगंज और जलालनगर तक सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। सड़कों पर वाहन ज्यादा निकले तो यातायात प्रभावित हुआ। चौक से लेकर सदर बाजार तक और जेल रोड पर केरूगंज से लेकर कृष्णानगर कॉलोनी तक स्वतंत्रता दिवस की झंडियों, पट्टियों, तिरंगी झालरों की दुकानें फुटपाथों पर सजी होने कई बार जाम लगने की नौबत आ गई। बहादुरगंज में लोहामंडी तिराहा, लाल इमली चौराहा, सदर बाजार में पंखी चौराहे पर कई बार यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed