फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Only two shopping centers were approved among 59 gram panchayats in Khutar.

Shahjahanpur News: खुटार में 59 ग्राम पंचायतों के बीच स्वीकृत हुए मात्र दो क्रय केंद्र

Sun, 05 Oct 2025 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Only two shopping centers were approved among 59 gram panchayats in Khutar.
खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद
पुवायां। धान की सरकारी खरीद में अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से खुटार ब्लॉक में मात्र दो क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इससे सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ न मिल पाने की आशंका में क्षेत्र के किसान बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

खुटार ब्लॉक में कुल 59 ग्राम पंचायतें है। इन ग्राम पंचायतों में लगभग आसपास के डेढ़ सौ गांव आते हैं। पीलीभीत के पूरनपुर और लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी और मोहम्मदी की सीमा खुटार क्षेत्र से लगती है। सरकार की ओर से खोले गए क्रय केंद्रों पर धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये तय किया गया है जबकि यही धान मंडी में आढ़तों और राइस मिलों पर 16 सौ से लेकर 17 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जिन किसानों को उम्मीद थी कि सेंटरों के खुलने के बाद समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करेंगे, उन्हें बड़ा झटका लगा है। खुटार क्षेत्र में वैसे तो चार क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं लेकिन उसमें भी दो सेंटरों को दूसरे ब्लॉक क्षेत्र में लगवा दिया गया है। सहकारी संघ खुटार के सेंटर को पुवायां के समुलिया और बी पैक्स लिमिटेड नरौठा हंसराम के सेंटर को बंडा मंडी में लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार में बी पैक्स चांदपुर और बी पैक्स नरायनपुर विक्रमपुर के सेंटर स्वीकृत किए गए हैं। यहां भी अब तक खरीद शुरू भी नहीं हो पाई है। नरायनपुर विक्रमपुर के केंद्र प्रभारी मुकेश सिंह का कहना है कि अभी मशीन नहीं मिली है। इसीलिए इन्हें शुरू नहीं किया गया है।
--
किसानों की बात
अधिकारी एक-दो सेंटर खानापूर्ति करने के लिए लगा देते हैं। बाकी सभी सेंटर मंडी में लगवाए जाते हैं। जहां पर किसानों का कम, व्यापारियों का ज्यादा धान तौला जाता है।
- रणजीत सिंह निवासी ग्राम रुरा, खुटार
--
सेंटर लगवाने से पहले अधिकारियों को किसानों को जागरूक करना चाहिए और गांव के आसपास दो चार किलोमीटर क्षेत्र में सेंटर लगवाने चाहिए। इससे किसानों को लाभ हो सकता है।
- ओमप्रकाश कुशवाहा, निवासी ग्राम खमरिया गदियाना, खुटार
--
गांव के आसपास एक दर्जन से अधिक गांवों में कोई क्रय केंद्र नहीं है। किसान अपना धान मजबूरन राइस मिलों और आढ़तों पर बेच रहे हैं। जहां पर धान का मूल्य बेहद कम है।
- अशोक कुमार निवासी ग्राम रामपुर कलां, खुटार
--
खुटार क्षेत्र में यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले कई सालों से ऐसा ही होता चला आ रहा है। धान को किसान घर में नहीं रख सकता इसीलिए औने-पौने दामों में अपनी फसल को मजबूरी में बेच रहा है।
- सतेंद्र कुमार निवासी ग्राम मुरादपुर, खुटार
--
खुटार ब्लॉक क्षेत्र में कितने सेंटर लगे हुए है, इसकी जानकारी नहीं है। सूची में देखकर ही बताया जा सकता है।
- राकेश मोहन पांडेय, डिप्टी आरएमओ, शाहजहांपुर
--
खुटार में दो क्रय केंद्र लगे हुए हैं। अगर किसानों को कोई दिक्कत हो रही है तो उसकी शिकायत करें। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजकर अवगत कराया जाएगा और समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम, पुवायां

--
ई-पास मशीन से आंख की स्क्रीनिंग केंद्र प्रभारियों के लिए बनी मुसीबत
रोजा। मंडी समिति में इस बार धान की सरकारी खरीद शुरू करने से पहले केंद्र प्रभारियों को ई-पास मशीन से आंख की पुतली की स्क्रीनिंग करना कठिन हो रहा है। शनिवार को इसी वजह से एक किसान का धान खरीदने में कई घंटे लग गए।
गेहूं और धान की सरकारी खरीद इससे पहले भी ई-पास मशीन से हो चुकी है, लेकिन इस बार आई नए माडल की मशीन में आंख की पुतली की स्क्रीनिंग करने की भी सुविधा दी गई है। नई मशीन को समझने के लिए कई केंद्र प्रभारियों ने प्रयास किए, किंतु असफल रहे।
मशीन हर बार तकनीकी समस्या बताती रही। दिन में दो बजे के बाद ऑपरेटर ने मशीन की प्रयोग विधि समझाई। आरएफसी के तृतीय केंद्र पर निगोही क्षेत्र के गांव पुकहापुर निवासी सावित्री देवी ने क्रय केंद्र पर पंजीकरण दिन में करा दिया, लेकिन मशीन चालू होने के बाद शनिवार शाम छह बजे उनके पुत्र सर्वेश से 25 क्विंटल 20 किग्रा धान खरीदा जा सका।

उनके धान में नमी मानक के अनुरूप 16 प्रतिशत पाई गई। खरीद से पहले केंद्र प्रभारी त्रिपुरेश तिवारी ने कांटे और अन्य उपकरणों की पूजा की। बाद में किसान सर्वेश को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके धान की तौल कराई। इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर, केंद्र प्रभारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

खुटार में नरायनपुर विक्रमपुर के समिति पर न बैनर न कांटा, पड़ा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed