फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Only the order of preference marked on the ballot paper from the purple sketch will be valid.

एमएलसी चुनाव: सिर्फ बैंगनी स्केच से मतपत्र पर अंकित वरीयता क्रम होगा मान्य

Thu, 07 Apr 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Only the order of preference marked on the ballot paper from the purple sketch will be valid.
शाहजहांपुर। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को आगामी नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को इस चुनाव के लिए गठित मतगणना टीमों के कर्मचारियों को विकास भवन सभागार में वोटों की गिनती का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के मतगणना संबंधी दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि मतपत्र पर वरीयता अधिमान अंकित करने के लिए केवल आयोग से जारी बैंगनी रंग के स्केच पेन का प्रयोग मान्य होगा।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए गठित 23 पोलिंग पार्टियों के सभी 92 मतदान कर्मचारियों को गत 28 मार्च को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतदान के बाद प्रस्तावित मतगणना के लिए जनपद में आठ टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक मतगणना पर्यवेक्षक और दो मतगणना सहायक नामित किए गए हैं। इन्हीं टीमों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को माइक्रो आब्जर्वर नामित किया गया है। यह सभी कर्मचारी बुधवार को हुए दूसरे और अंतिम चरण के निर्वाचन प्रशिक्षण में शामिल हुए।
विज्ञापन

सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि मतदान में मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम के आगे अंकों में वरीयता दर्ज करनी है। प्रथम वरीयता के तौर पर जिस प्रत्याशी के आगे अंकों में एक लिखा होगा, उसके आगे कोई अन्य अंक लिखे जाने पर ऐसा मतपत्र निरस्त होने योग्य माना जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने स्पष्ट किया कि मतदान में अमिट स्याही का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने कर्मचारियों को मतगणना में संभावित दिक्कतों और उनके समाधान के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर संबंधित आरओ अथवा सीडीओ को अवगत कराएं। प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार पटेल आदि अधिकारियों ने कर्मचारियों को आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed