{"_id":"6a2957da52b446ec27037772","slug":"only-spirituality-can-bridge-the-distance-between-hearts-ramesh-bhaiya-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175768-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यात्म से ही दूर हो सकती हैं दिलों की दूरियां : रमेश भइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यात्म से ही दूर हो सकती हैं दिलों की दूरियां : रमेश भइया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बिस्मिल पार्क में योग के आसन करते साधक। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मानसिक तनाव प्रबंधन शिविर का समापन हो गया। खिरनी बाग स्थित बिस्मिल उद्यान में आयोजित समारोह का शुभारंभ विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने महर्षि पतंजलि एवं अमर बलिदानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
उन्होंने कहा कि दिलों की दूरियां अध्यात्म से दूर हो सकती हैं और अध्यात्म का आधार योग है। योग का मूल उद्देश्य रोगों से दूर रहना है तथा निरोगी जीवन ही सबसे बड़ा योग है। शिविर में ज्योति गुप्ता, डॉ. सारिका अग्रवाल, अर्चना दीक्षित, तेजवीर गुप्ता, रचना चांदना, विपिन रस्तोगी, सौरभ गोयल एवं संध्या गुप्ता ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
शिविर संयोजक राजेश दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने प्रार्थना एवं शांति पाठ कराया। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जीसी मिश्रा, गीता पांडे, ललित मोहन, आशाराम गुप्ता, सरोज कश्यप, नीलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद