{"_id":"66e614e29f6843db3c033b54","slug":"only-four-workers-of-the-contractor-turned-out-to-be-wire-thieves-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-127085-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ठेकेदार के चार मजदूर ही निकले तार चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ठेकेदार के चार मजदूर ही निकले तार चोर
Sun, 15 Sep 2024 04:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
खुटार। ठेकेदार की फर्म में काम करने वाले मजदूर ही तार चोरी के आरोपी निकले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चार क्विंटल तार झदिया के जंगल से बरामद कर लिया है।
पुवायां के मोहल्ला आजादनगर निवासी अचल वर्मा ने बताया था कि वह अपने तहेरे भाई शिवम की शिवम काॅरपोरेशन फर्म का संचालन करते हैं। फर्म का गांव मोहनपुर से पुनौती खुर्द तक बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा है। 20 दिन पूर्व लाइन बिछाने के लिए 7.5 किमी लंबे तार का ड्रम उनको यूनिवर्सल कंपनी से मिला था, जो गांव मैनिया में रिंकू किराना स्टोर के सामने रखा था।
सात सितंबर को तार के ड्रम को पुवायां के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आशीष मिश्रा, मोहल्ला आजादनगर निवासी आनंद कुमार, गांव बिलसड़ी बुजुर्ग के रोहित, गांव कहमारा के रामजीत और कुछ अज्ञात लोग चोरी कर ले गए हैं। खुटार के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। आशीष मिश्रा, आनंद कुमार, रोहित, रामजीत को मामले में पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर झदिया जंगल से चोरी किया गया चार क्विंटल तार भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह फर्म में मजदूरी करते हैं। तार उन्होंने ही रखवाया था। काफी दिन तक तार कोई लेने नहीं गया तो उनके मन में लालच आ गया और उन्होंने तार चोरी कर लिया था। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।