फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Onion prices doubled in 15 days; garlic also gets costlier.

Shahjahanpur News: 15 दिन में दोगुने हुए प्याज के दाम, लहसुन भी महंगा

Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Onion prices doubled in 15 days; garlic also gets costlier.
रोजा में बिक्री के लिए रखी सब्जी। संवाद
शाहजहांपुर / रोजा। लगातार हो रही बारिश का असर अब रसोई के बजट पर भी पड़ने लगा है। उत्पादक क्षेत्रों में बारिश से फसल प्रभावित होने और मंडियों में आवक घटने से प्याज और लहसुन के दाम तेजी से बढ़े हैं। रोजा मंडी में बीते 15 दिनों में प्याज के थोक भाव करीब दोगुने हो गए हैं। व्यापारियों ने आशंका जताई है कि हालात ऐसे ही रहे तो 10 सितंबर तक प्याज थोक में 60 रुपये किलो तक पहुंच सकता है। हालांकि अभी से फुटकर व्यापारी 60 रुपये किलो में प्याज बेचने लगे हैं।
विज्ञापन

मंडी व्यापारी तालिब के मुताबिक 15 दिन पहले प्याज थोक में 18 से 22 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब बढ़कर 36 से 42 रुपये किलो हो गया है। बारिश के कारण किसान भी उपज रोक-रोककर मंडी ला रहे हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रोजा मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि पिछले महीने रोजा मंडी में 8,600 क्विंटल प्याज की आवक हुई थी। वहीं, एक अगस्त से अब तक महज 5,300 क्विंटल प्याज ही पहुंचा है। इस तरह आवक में 38 फीसदी से अधिक की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा मंडी में प्याज की प्रमुख आपूर्ति नासिक और इंदौर से होती है। इसके अलावा पूना, उज्जैन, राजस्थान, शिवपुरी और शाजापुर से भी प्याज आता है। बारिश से इन क्षेत्रों में फसल प्रभावित होने का असर आपूर्ति पर पड़ रहा है। बहादुरगंज के सब्जी विक्रेता रफ्फन ने बताया कि फुटकर में अब तक प्याज 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब यह दाम 60 प्रति किलो तक हो गए हैं।

--
लहसुन 150 रुपये तक पहुंचा
लहसुन विक्रेता राजीव कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले थोक में 80 से 120 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन अब 120 से 150 रुपये किलो पहुंच गया है। मंडी में लहसुन की आपूर्ति इंदौर, कासगंज, एटा, इटावा, दियुचरा और जलालाबाद से होती है। बारिश के चलते यहां भी आवक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed