फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One more death from Corona in Shahjahanpur

शाहजाहांपुर में कोरोना से एक और मौत

Thu, 23 Jul 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
One more death from Corona in Shahjahanpur
शाहजहांपुर/ जलालाबाद। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जलालाबाद इलाके के एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को ही उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले शहर के एक व्यापारी की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जलालाबाद इलाके की ग्राम पंचायत गुलड़िया के मजरा नगरिया भूड़ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में काम करता था। ग्राम प्रधान उमेश कुशवाहा ने बताया कि व्यक्ति एक सप्ताह पहले परिवार सहित दिल्ली से लौटा था। तभी से उन्हें बुखार आने के साथ दूसरी दिक्कतें थीं। उनसे ग्रामीण जांच कराने को कहते रहे, लेकिन वह टालते रहे। ज्यादा दबाव बनाने पर 18 जुलाई को उन्होंने जलालाबाद सीएचसी जाकर जांच कराई। तब उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई संक्रमितों की सूची में उनका नाम शामिल था। मगर देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंच सकी। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें खून की उल्टी हुई। परिजन अस्पताल ले जाते इससे पहले उनकी मौत हो गई। जलालाबाद के तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि कोरोना से ग्रामीण की मौत हुई है। इसकी जानकारी डीएम को दे दी गई है। लेखपाल को मौके पर भेजकर मृतक के परिजन को शव से दूरी बनाकर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

जलालाबाद एसडीएम ने एक व्यक्ति के मरने की सूचना दी है। उसकी जांच रिपोर्ट बुधवार को ही पॉजिटिव आई थी। उसे पहले से कोई दूसरी बीमारी हो सकती है।
- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed