{"_id":"634efac212967b494e777e11","slug":"one-lakh-cheated-from-ljp-leader-in-the-name-of-job-in-district-hospital-shahjahanpur-news-bly5012754173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर लोजपा नेता से एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर लोजपा नेता से एक लाख की ठगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी मोहम्मद हनीफ उर्फ लल्ला ने मोहल्ला हद्दफ निवासी नरेंद्र मौर्या के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
मोहम्मद हनीफ लोक जनशक्ति पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। हनीफ के मुताबिक उनकी पांच मार्च 2022 को नरेंद्र मौर्या से मुलाकात हुई। नरेंद्र ने खुद को अचिता इंटरप्राइजेज सर्विस का ठेकेदार बताया। बताया कि उसका ठेका जिला अस्पताल में है। इस समय वार्ड ब्वॉय की जगह निकली है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये मांगे। हनीफ ने मोहम्मद इमरान, शायदा बानो, जितिन कुमार, कमल कुमार निवासी हद्दफ चौकी से मुलाकात कराई। नरेंद्र ने एसपी कार्यालय से चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य कागज उपलब्ध कराने की बात कही। वादा किया कि 15 दिन में नौकरी लगवा देगा। हनीफ ने बताया कि नरेंद्र को रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर एक लाख रुपये दिए थे। काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगी तब उससे रुपये मांगे। वह कई दिन तक टालता रहा। उसने कमल को 40 हजार व जितिन को फर्जी चेक दिया। अब वह कॉल भी नहीं उठा रहा।
नौकरी दिलाने के नाम पर सक्रिय दलाल
राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की शह पर रुपये की वसूली होती रही है। कोरोना काल में भर्ती के दौरान कुछ लोगों ने ऐसी शिकायत की थी।
विज्ञापन
तहरीर आने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी