फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the last Monday, devotees thronged the Shiva temples and Bol Bam resounded

Shahjahanpur News: अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, गूंज उठा बोल बम

Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
On the last Monday, devotees thronged the Shiva temples and Bol Bam resounded
सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में शिवभक्त उमड़ पड़े। भक्तगण हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष के साथ भक्ति भाव में सराबोर दिखाई दिए। शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान और फल चढ़ाकर भगवान शिव की स्तुति की।
विज्ञापन

सुबह से हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालु भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचे। पूर्वाह्न 11 बजे बारिश रुकने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। देर शाम तक श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक करते रहे। शहर के टाउनहाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मोहनगंज स्थित संकट मोचन मंदिर, जेल रोड स्थित शिव मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, उस्मानबाग चौकी स्थित रुद्र बालाजी धाम, निगोही रोड स्थित शिव मंदिर, पुवायां रोड स्थित शिव मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, सिंधौली के त्रिलोकीनाथ मंदिर आदि में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए मत्था टेका और मन्नतें मानी। कलान के पटना देवकली शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परशुराम जन्मभूमि परिसर के शिवलिंगों का किया जलाभिषेक

जलालाबाद। सावन के आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने ढाई घाट से गंगाजल की कांवड़ लाकर परशुराम जन्मभूमि परिसर में स्थापित तीनों शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों का कोला मोड़ से लेकर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य चौराहा पर पहुंचकर कांवड़ियों ने चौराहे का नाम परशुराम चौक घोषित कर वहां भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाए जाने की प्रशासन से मांग की।
इससे पहले, गंगाजल भरने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त भोर होते ही ढाई घाट पहुंचे और वहां से गंगाजल की कांवड़ भरने के बाद परशुराम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। हर-हर महादेव और भगवान परशुराम के जयकारों के साथ यहां पहुंचने पर कांवड़ियों पर कोला मोड़ पर पहले से ही मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा की।
याकूबपुर तिराहा, डाकबंगला मोड़, मुख्य चौराहा, सदर बाजार तिराहा आदि स्थानों पर भी कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में वीरेन पाठक, प्रदीप मिश्रा, दिलीप अग्निहोत्री, श्यामू शुक्ल, मनोज अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।


90 लीटर गंगाजल की भोलेनाथ को चढ़ाई कांवड़

जलालाबाद। यहां परशुराम जन्मभूमि घोषित होने के बाद इस सावन में पहली बार श्रद्धालुओं ने नगर के कई शिव मंदिरों पर कावड़ के जरिये लाए गये गंगाजल से शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के साथ छह कलशों में 90 लीटर गंगाजल से भरी एक कांवड़ भी थी। इस कांवड़ को दो भक्त कंधे पर रखकर एक साथ चले। टोली में शामिल 10-12 भक्तों के सहयोग से भारी-भरकम कांवड़ को यहां तक लाया गया। संवाद

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed