{"_id":"642890f4fabe04f2c20fad96","slug":"on-the-complaint-of-taking-bribe-dm-gave-instructions-to-investigate-the-lekhpal-shahjahanpur-news-c-4-1-115070-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिश्वत लेने की शिकायत पर डीएम \nने लेखपाल की जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिश्वत लेने की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल की जांच के दिए निर्देश
Sun, 02 Apr 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम और एसपी। संवाद
शाहजहांपुर। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान एक लेखपाल की रिश्वत लेने की शिकायत को डीएम ने अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने 41 फरियादियों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर आठ प्रकरण तत्काल निस्तारित करा दिए।
लेखपाल राजकमल के खिलाफ रिश्वत लिए जाने की शिकायत पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने एसडीएम सतीश चंद्रा को जांच के निर्देश दिए। एसपी एस. आनंद ने पुलिस अधिकारियों को थाना दिवस ज्यादा प्रभावी ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीएफओ प्रखर गुप्ता, सीओ अमित चौरसिया, डीडीओ पवन कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती आदि अधिकारी मौजूद रहे।
तिलहर में एक भी शिकायत का नहीं हुआ समाधान
तिलहर। एडीएम फाइनेंस त्रिभुवन की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 16 शिकायतें प्राप्त हुई, लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ बीएस वीर कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ, खंड विकास अधिकारी बृजेश मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
कलान में समाधान दिवस की शून्य रही प्रगति
मिर्जापुर। कलान तहसील में आयोजित समाधान दिवस की प्रगति शून्य रही क्योंकि प्राप्त हुई 17 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका। अध्यक्षता कर रहे एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने एसडीएम दशरथ कुमार को शिकायतों से संबंधित विभागों के अधिकारियों से एक सप्ताह में सभी प्रकरण निस्तारित कराने के निर्देश दिए। संवाद