{"_id":"6162f3d68ebc3e625330451e","slug":"on-completion-of-duty-hours-loco-pilot-left-the-goods-train-at-shahjahanpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्त का पाबंद: ड्यूटी पूरी होने पर मालगाड़ी खड़ी कर चला गया चालक, ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित, अन्य यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्त का पाबंद: ड्यूटी पूरी होने पर मालगाड़ी खड़ी कर चला गया चालक, ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित, अन्य यात्री हुए परेशान
Sun, 10 Oct 2021 07:38 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:38 PM IST
सार
स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि मालगाड़ी के चालक की ड्यूटी का समय पूरा होने पर वह घर चला गया होगा। इससे अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, एक नंबर लाइन पर आने वाली गाड़ियों को दो नंबर प्लेटफार्म से गुजारा गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी
- फोटो : ani
विस्तार
ड्यूटी का समय पूरा होने पर मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी कर चालक अपने घर चला गया। एक नंबर प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी खड़ी होने पर दो नंबर लाइन से ट्रेनों को निकाला गया।
विज्ञापन
शनिवार रात 12 बजे एक मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी हो गई। काफी देर तक मालगाड़ी को आगे जाने का सिग्नल नहीं दिया गया। इस बीच मालगाड़ी के चालक की ड्यूटी का समय पूरा हो गया। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई दूसरा चालक मालगाड़ी को आगे ले जाने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
इस पर चालक मालगाड़ी को एक नंबर लाइन पर खड़ी छोड़कर चला गया। रात के समय कई ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकती हैं, लेकिन पहले से ही मालगाड़ी खड़ी होने की वजह से उन्हें दो नंबर लाइन से निकाला गया। इससे जहां एक नंबर लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, वहीं यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह रविवार 7:30 रोजा से दूसरा चालक आया, जोकि मालगाड़ी को लेकर आगे के लिए रवाना हुआ। तब जाकर एक नंबर लाइन क्लीयर हो सकी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि मालगाड़ी के चालक की ड्यूटी का समय पूरा होने पर वह घर चला गया होगा। इससे अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, एक नंबर लाइन पर आने वाली गाड़ियों को दो नंबर प्लेटफार्म से गुजारा गया।