फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On complaint, he was accused of breaking the mobile and snatching the documents

Shahjahanpur News: शिकायत पर मोबाइल तोड़ने व कागजात छीनने का आरोप

Tue, 16 Sep 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
On complaint, he was accused of breaking the mobile and snatching the documents
पुवायां। चोरी से आम तोड़ने की रंजिश में मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और कागजात छीनने के आरोप में एक अधिवक्ता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव भटिउरिया बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता सर्वराज सिंह ने बताया कि वह पुवायां सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं। गांव उल्लिया में उनका आम का बाग है, जिसकी रखवाली गांव उल्लिया के मुनीश, नरेंद्र, जदुवीर करते हैं। 12 जून को मुनीश, रविंद्र और जदुवीर ने चोरी से आम तोड़े थे। उनके चाचा राजेंद्र प्रसाद ने शिकायत की तो आरोपी नाराज हो गए और 13 जून को चाचा से मारपीट की। जानकारी होने पर वह चाचा के साथ शिकायत करने थाने गए, इससे आरोपी रंजिश मानने लगे।

11 जुलाई को वह भाई जावेंद्र के साथ कोर्ट से घर जा रहे थे। पुवायां- निगोही रोड पर गांव जठियापुर के पास घात लगाए बैठे नरेंद्र, मुनीश, जदुवीर, रविंद्र, अवनीश ने उनको रोक लिया और पीटने लगे। उनको मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोपियों ने जेब से 1371 रुपये, कागजात आदि छीन लिए। राहगीरों ने उनको और भाई को बचाया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed