Shahjahanpur News: टक्कर के बाद रोडवेज बस में फंसकर 100 मीटर तक घिसटी मोपेड, बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस ने मोपेड सवार बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
गांव सुजातपुर निवासी रामशंकर (60) सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोपेड से किसी काम से गांव से शाहजहांपुर आ रहे थे। लालबाग स्थित पेट्रोल पंप पर मोपेड में पेट्रोल भरवा कर शाहजहांपुर की ओर चलने के लिए डिवाइडर के पास से मुड़े तभी हरदोई की ओर से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
100 मीटर तक घिसटी मोपेड
मोपेड बस में फंसकर लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई। रामशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस में सवार यात्री उतर कर दूसरे साधन से गंतव्य को चले गए।
वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक महेश सिंह ने बताया कि रामशंकर के पास से टूटा हुआ कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। इसके जरिए बुजुर्ग की पहचान हो सकी। सूचना मिलने पर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।