फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Old-election seeking voter lists'

‘पुरानी वोटर लिस्टों से चुनाव कराने की मांग’

Fri, 21 Aug 2015 09:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 21 Aug 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
'Old-election seeking voter lists'
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों में बीएलओ के स्तर से सर्वे में की गई गड़बड़ी के विरोध में मदनापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजावलपुर के तमाम ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में राज्य निर्वाचन आयोग के नाम डीएम को ज्ञापन देकर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुरानी वोटर लिस्टों के आधार पर चुनाव कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में शामिल फूल सिंह, हरिपाल, लालाराम, हाकिम सिंह, आशाराम, रामकुमार, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव की मतदाता गणना में लगाए गए बीएलओ ने लालच वश गलत तरीके से सर्वे किया। इस संबंध में तिलहर के एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी को लिखित तौर पर अवगत कराया, लेकिन बीएलओ की मनमानी जारी रहने से गलत रिपोर्ट प्रशासन और शासन को भेज दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बीएलओ की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तैयार मतदाता सूची के आधार पर पंचायत चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराना संभव नहीं है। इसलिए पूर्व में जारी की गई पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में 18 वर्ष आयु के नए मतदाताओं को शामिल करके उसी सूची के आधार पर चुनाव कराए जाएं। धरना-प्रदर्शन में रक्षपाल सिंह, अनूप सिंह, धनपाल, करन सिंह, रतीराम, शंकर लाल, प्रमोद सिंह आदि तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed