फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Old age pension scam: Accused not arrested even after 20 days of report

वृद्धावस्था पेंशन घोटाला : रिपोर्ट के 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Old age pension scam: Accused not arrested even after 20 days of report
शाहजहांपुर। वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में रिपोर्ट दर्ज हुए 20 दिन हो गए हैं लेकिन अब भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। समाज कल्याण विभाग के जिले से लेकर शासन और मंडल तक के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से केस की प्रगति के बारे में जानकारी की है। मामले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत 10 लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 2025 पेंशनरों के बैंक खाते में परिवर्तन किया गया। कुल दो करोड़ 52 लाख 39 हजार रुपये का घोटाला किया गया। सदर थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अगले ही दिन जांच शुरू कर दी। इसके बाद माना जा रहा था कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि शासन से लेकर जिला और बरेली मंडल के अधिकारी लगातार पुलिस विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। मामले में अपडेट लिया जा रहा है। हाल ही में एक बार फिर से पुलिस अधिकारियों ने मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। केस में वादी होने की वजह से पुलिस से मामले में जानकारी लेती रहती हूं। जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारी को भी जानकारी देती हूं।
- वंदना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed