{"_id":"61c4d066244098224207ed4f","slug":"ohe-line-damaged-due-to-antenna-colliding-trains-stopped-shahjahanpur-news-bly4702611114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीना टूटकर टकराने से ओएचई लाइन भी हुई क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीना टूटकर टकराने से ओएचई लाइन भी हुई क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रुकी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद से रोजा आते समय बुधवार शाम 7:30 बजे मालगाड़ी के इंजन का एंटीना टूटकर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार से टकरा गया। इससे ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद सप्तक्रांति, काशी-विश्वनाथ, श्रमजीवी, दानापुर-चंडीगढ़, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी रहीं। कंट्रोल के आदेश पर रोजा से टावर वैगन को मौके पर भेजा गया और कर्मचारियों ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर को ठीक किया। इस बीच इलेक्ट्रिक इंजन से आने वाली ट्रेनों को रोजा से डीजल इंजन भेज कर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। वहां से डीजल इंजन हटाकर फिर इलेक्ट्रिक इंजन में जोड़कर आगे की ओर बढ़ाया गया। रात 11:30 बजे ओएचई लाइन को ठीक किया जा सका। तब जाकर ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह 6:00 बजे शाहजहांपुर स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 1237 पर पैंटो टूट गया।
इसकी वजह से पद्मावत एक्सप्रेस 40 मिनट तक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके साथ ही पंजाब मेल, जननायक एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशनों पर रोका गया। करीब एक घंटे बाद पैंटो ठीक होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। स्टेशन अधीक्षक एके जेपी सिंह ने बताया कि बुधवार रात को मालगाड़ी के इंजन का एंटीना और ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जोकि दो घंटे बाद ठीक कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह शाहजहांपुर स्टेशन के पास पैंटो टूटने से रेल यातायात प्रभावित हुआ था। अब स्थिति सामान्य हो गई है। ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।