{"_id":"621d1fd58708b9043715c9e1","slug":"officers-posted-at-famous-temples-shahjahanpur-news-bly4769079103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा शिवरात्रि पर प्रसिद्ध मंदिरों पर तैनात किए गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा शिवरात्रि पर प्रसिद्ध मंदिरों पर तैनात किए गए अधिकारी
विज्ञापन
पुवायां। महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने अधिकारियों की तैनाती की है। एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र के कई मंदिरों पर काफी श्रद्धालु उमड़ते हैं। पर्व की संवेदनशीलता और शांति व्यवस्था को देखते हुए पुवायां में बड़ागांव के शिवमंदिर पर कानूनगो रामबाबू, नाहिल के शिव मंदिर पर राकेश त्रिपाठी, पुवायां के हरेराम मंदिर पर लेखपाल विशाल मिश्रा को तैनात किया है।
पुवायां के कालामठ मंदिर पर लेखपाल चरनजीत, देवस्थान मंदिर पर लेखपाल चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे। पुवायां में मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार की तैनाती रहेगी। बंडा के लिए नायब तहसीलदार आशीष सिंह को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। बंडा के शिवमंदिर पर लेखपाल अरुण मिश्रा, सुनासिरनाथ शिवमंदिर पर किशनलाल रहेंगे। हंसराम, बाबा चरनदास मंदिर पर लेखपाल राजकुमार और देवेंद्र कुमार, लुहिचानाथ मंदिर पर लेखपाल नमित मिश्रा रहेंगे।
गांव ररूआ के शिवमंदिर पर लेखपाल प्रदीप वर्मा, खुटार में मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार सुजित कुमार रहेंगे। खुटार के गुलरहानाथ मंदिर पर कानूनगो रामदास, लेखपाल रूपेश और विक्रम चंद्रा मौजूद रहेंगे। सिंधौली में बीडीओ को मजिस्ट्रेट बनाया है। यहां सिंधौली शिवमंदिर पर कानूनगो गिरीश शुक्ला, लेखपाल बलवीर सिंह मौजूद रहेंगे। निर्देश दिए हैं कि अधिकारी पहले से ही थाने के त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर लें।