{"_id":"becd50059236df0c18bf2b9123f9e695","slug":"nvs-3347-candidates-sat-the-entrance-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय की प्रवेश परीक्षा में बैठे 3347 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय की प्रवेश परीक्षा में बैठे 3347 परीक्षार्थी
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में पाल्यों को प्रवेश दिलाने के लिए शनिवार को अभिभावकों में भी काफी जोश दिखा। हालांकि इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित भी रहे। परीक्षा के लिए शहर में बारह केंद्र बनाए गए थे, इन केंद्रों पर 5,476 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में कुल 3,347 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। इस तरह 2129 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों ने जिम्मेदारी उठाई, चूंकि कक्षा छह में ही प्रवेश के लिए परीक्षा होनी थी, इसलिए बच्चेे भी छोटे थे। विकास खंडवार केंद्रों पर सुबह से लोग बच्चों को लेकर पहुंचने लगे थे। इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज, मंगलप्तेन कॉलेज, आर्य महिला कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, हर कुमार पाठक कॉलेज, संजय सरस्वती इंटर कॉलेज, जनता कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल, क्रिश्चियन गर्ल्स और आर्य कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
परीक्षा प्रभारी वीके यादव ने बताया कि एसपी बबलू कुमार के निर्देश पर सभी केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा की अन्य व्यवस्थाओं में एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव, सीओ सिटी अनुराग वत्सल, तहसीलदार सदर ओमकार नाथ, पुवायां के तहसीलदार पीएन सिंह, उद्भव त्रिपाठी आदि का योगदान रहा। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार शुक्ल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।