{"_id":"1412ffb8745403b469092ac18aab80b2","slug":"nukkar-natak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के जरिए सिखाए ट्रैफिक नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के जरिए सिखाए ट्रैफिक नियम
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग की ओर से तमाम नाटककारों ने शहर के मुख्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करके ट्रैफिक नियम सिखाए। साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करके खुद और दूसरों को सुरक्षित रखने की अपील की।
नुक्कड़ नाटक करने वाली टीम ने टाउनहॉल, रोडवेज, कचहरी और घंटाघर के पास एकत्रित होकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं मौके पर पहुंचे एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने ‘सड़क सुरक्षा को सिर्फ नारा नहीं, अपनी जीवनशैली बनाएं’ स्लोगन को अपनाने की राहगीरों और वाहन चालकों से अपील की। साथ ही यातायात से संबंधित नियमों के बारे में भी बताया। एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा ने कहा कि ओवरलोडिंग करने और वाहनों की फिटनेस न कराने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही पकड़े जाने पर जुर्माना अदा करने के साथ ही सजा मिलने का खतरा बना रहता है।