फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nsui protest

विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएं एनएसयूआई कार्यकर्ता

Mon, 04 Oct 2021 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
nsui protest
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग त्रिवेदी रविवार को दोपहर यहां पहुंचे। पहली बार जनपद आगमन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में बरेली मोड़ पर उनका स्वागत किया। टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अगली प्रदेश सरकार में कांग्रेस को निर्णायक भूमिका मेें लाने के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ता मजबूती के साथ ताकत दिखाएं।
विज्ञापन

एनएसयूआई के संयोजक को एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से बरेली जाना था, लेकिन उन्होंने वहां का कार्यक्रम निरस्त कर बरेली मोड़ पर ठहराव ले लिया। तमाम कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और अगवानी की। पार्टी कार्यालय में उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आगे लाने के लिए संगठन की बूथ स्तर पर पहुंच बनाने पर जोर दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए जिला व महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी तत्पर हैं। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि संगठन का विस्तार कर बूथ इकाइयां गठित की जाएंगी जो कि पार्टी के ग्राम पंचायत अध्यक्षों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सचिव सिकंदर अली के संचालन में हुई बैठक और स्वागत में प्रदेश महासचिव रफी उल हसन, प्रत्यूष मिश्रा, आमिल खां, नितिन शर्मा, सरताज, जितिन शर्मा, हर्ष गंगवार, प्रेरित श्रीवास्तव, अंकुर मिश्रा, शादाब, विशाल मिश्रा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed