{"_id":"695aabea4065a394c6077ac0","slug":"npl-tournament-capitals-defeated-titans-by-five-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-162151-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएल टूर्नामेंट : कैपिटल्स ने टाइटंस को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएल टूर्नामेंट : कैपिटल्स ने टाइटंस को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
निगोही स्थित राइस मिल मैदान पर एनपीएल टूर्नामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज नूर उल हुदा खां। संवाद
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर चल रहे निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) टूर्नामेंट में रविवार को निगोही कैपिटल्स और निगोही टाइटंस के बीच राेमांचक मुकाबला हुआ। मैच में नूरुल हुदा की तूफानी और जिताऊ पारी के दम पर कैपिटल्स ने टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। नूरुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइटंस की शुरुआत खराब रही। महज 17 रन पर टीम के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाज आउट हो गए। बाद में मोहम्मद हाशिम (45 रन) और सुधीर सिंह (32 रन) ने पारी को संभाला और टीम को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 160 रन के स्कोर तक पहुंचाया। कैपिटल्स की ओर से आनंद राजपूत सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि परवेज और फैज अली ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में में 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैपिटल्स टीम के नूरुल हुदा और आमिर गुड्डे ने रनों की बौछार लगा दी। नूरुल ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने मात्र 44 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। आमिर ने 43 गेंदों पर 50 रन बनाए।
विज्ञापन
मैच के अंतिम ओवरों में कुछ विकेट गिरने के बावजूद कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टाइटंस की ओर से कप्तान रवि, कामरान अंसारी और सुधीर सिंह ने एक-एक विकेट लिया। अंत में एनपीएल के चेयरमैन ने मैन ऑफ द मैच चुने गए नूरुल हुदा को पुरस्कृत किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एलिट अकादमी ने प्रयास अकादमी को हराया
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में एलिट विंटर कप के तीसरे मैच में एलिट क्रिकेट अकादमी रेड ने प्रयास क्रिकेट अकादमी जलालाबाद को हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट अकादमी की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 192 रन बनाए। रोहित ने 92 और वंश ने 27 रनों की पारी खेली। जलालाबाद की ओर से यश कोहली ने तीन विकेट लिए। जवाब में प्रयास क्रिकेट अकादमी जलालाबाद 170 रन बनाकर आउट हो गई। रुद्र प्रताप ने 44, विख्यात गुप्ता ने 24, दक्ष शर्मा ने 29, विकास सक्सेना ने 30 रन बनाए। एलिट की ओर से आरव श्रीवास्तव ने चार विकेट व रोहित कुमार ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार रहे। संवाद