फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NPL: Kings XI defeated Super Giants by seven wickets.

एनपीएल : किंग्स इलेवन ने सुपर जाॅयंट्स को सात विकेट से हराया

Sun, 18 Jan 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
NPL: Kings XI defeated Super Giants by seven wickets.
कैंटोमेंट में टूर्नामेंट के दौरान शार्ट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
निगोही। पुवायां मार्ग की एक राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन ने सुपर जॉयंट्स को शानदार बल्लेबाजी और सटीक क्षेत्ररक्षण के दम पर सात विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के ऑलराउंडर शबाब अंसारी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर जाॅयंट्स ने 16.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 103 रन बनाए। इसमें आसिफ अली ने 26 और अभिषेक वर्मा ने 18 रन का योगदान दिया। इस दौरान किंग्स इलेवन के लिए हर्षित ने चार और शबाब अंसारी व आदित्य ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन ने 10.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 104 रन बना लिए। इसमें शबाब ने नाबाद 35 और हर्षित ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया। सुपर जाॅयंट्स के लिए अभिषेक और दीपक ने एक-एक विकेट लिया। अंत में एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए शबाब अंसारी को पुरस्कृत किया। मैच के दौरान मैदान पर मौजूद तमाम दर्शकों ने दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभिनव की नाबाद 87 रन की पारी से फरीद अकादमी बनीं विजेता
शाहजहांपुर। स्व. सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग मैच में शनिवार को फरीद अकादमी ने होंडा क्लब को सात विकेट से हरा दिया। अभिनव को नाबाद 87 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर होंडा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट खोकर 154 रन बनाए। शेर ने 36 और फिरदौस ने 29 रन बनाए। फरीद अकादमी की ओर से आशुतोष भारती, निपुण व प्रतीक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में फरीद क्रिकेट अकादमी ने 28 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अभिनव ने नाबाद 87 रन बनाए। अनूप ने 40 रनों का योगदान दिया।

मैन ऑफ द मैच अभिनव रहे। मैच के अंपायर अभय सिंह गुर्जर व अनुज यादव रहे। स्कोरिंग सनी वर्मा व मैच का आंखों देखा हाल पंकज ने सुनाया। इस मौके पर राहुल सक्सेना, जगदीश प्रसाद, मनोज यादव, मयंक शर्मा, फरीद खान मौजूद रहे। संवाद


--

पुलिस ने राइजिंग स्टार को 50 रन से हराया
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में क्रांति कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर पुलिस ने राइजिंग स्टार को 50 रन से हरा दिया। पुलिस टीम ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी।

कैंटोमेंट के मैदान पर टॉस जीतकर शाहजहांपुर पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। इसमें कसाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर 42 रनों का योगदान दिया। महेंद्र ने 17 रन पर 27 रन जोड़े। राइजिंग स्टार क्लब के गेंदबाज इरफान राजा व आफताब ने तीन-तीन विकेट झटके।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम को अमोघ ने बेहतर शुरुआत दी। उन्होंने दस चौकों की मदद से 53 रन बनाए। नसीम शाह ने 13 रनाें का योगदान दिया। बावजूद इसके टीम 121 रन बनाकर आउट हो गई। शाहजहांपुर पुलिस के गेंदबाज नरेंद्र ने 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि अगला सेमीफाइनल मैच मंडेला टीम आर्मी व फरीद अकादमी के बीच सोमवार को खेला जाएगा। संवाद

कैंटोमेंट में टूर्नामेंट के दौरान शार्ट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

कैंटोमेंट में टूर्नामेंट के दौरान शार्ट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed