{"_id":"6244c7066a58432fb37aa5de","slug":"now-there-will-be-an-exercise-for-a-garbage-free-city-shahjahanpur-news-bly47985192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कूड़ा मुक्त शहर के लिए होगी कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कूड़ा मुक्त शहर के लिए होगी कवायद
विज्ञापन
नगर निगम शाहजहांपुर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत नगर निगम ने गार्बेज फ्री सिटी (कूड़ा मुक्त शहर) की तैयारी शुरू कर दी है। अब कूड़ा मुक्त शहर का तमगा हासिल करने के लिए सारी कवायद होगी। नगर निगम थ्री स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करेगा। इसको लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण सेल को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
नगर निगम क्षेत्र में गली-मोहल्लों व अन्य स्थानों से रोजाना सैकड़ों मीट्रिक टन कचरा उत्सर्जित होता है। कूड़ा निस्तारण के लिए ककरा में एमआरएफ सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह ट्रांसफर स्टेशन बनाए गए हैं। यहां विभिन्न इलाकों से कूड़े को एकत्रित करके एमआरएफ सेंटर भेजा जाता है। यहां पर सूखे और गीले कूड़े को पृथक कर उसका दोबारा उपयोग किया जाता है। दूसरा प्लांट भी लगाए जाने की तैयारी है। लोगों को घर में ही कूड़ा प्रबंधन करने के लिए भी जागरूक करने का काम भी हो रहा है। आत्मनिर्भर वार्ड बनाने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत खिरनीबाग से की गई है। अब कूड़ा मुक्त शहर बनने को नगर निगम ने थ्री स्टार के लिए आवेदन किया है।
ये मानक हैं गार्बेज फ्री सिटी में आने के
-100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था।
-वार्ड स्तर पर गीला-सूखा व हानिकारक मेडिकल वेस्ट अलग-अलग संग्रह करना।
-सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई की अलग-अलग व्यवस्था।
-गीले कचरे की प्रोसेसिंग की व्यवस्था।
-सूखे कचरे की प्रोसेसिंग की व्यवस्था।
-बल्क कूड़ा जनरेटर द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन।
-कचरा संग्रह के बदले यूजर चार्ज वसूली।
-प्लास्टिक व थर्माकोल उत्पादों पर पूर्णत: प्रतिबंध।
-निर्माण अपशिष्ट का प्रबंधन व निस्तारण।
नगर निगम की ये है तैयारी
-कूड़ा संग्रह के पोर्टेबल कांपेक्टर आधारित पांच कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन शुरू किए हैं।
-60 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू की गई है।
-प्रमुख स्थानों पर भूमिगत कूड़ाघर बनाए हैं।
-शहर में कूड़ेदान लगाए गए हैं।
-प्रत्येक घर तक कूड़ा गाड़ी पहुंचाने की व्यवस्था की है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शाहजहांपुर को गार्बेज फ्री सिटी (कूड़ा मुक्त शहर) बनाना है। निगम ने थ्री स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया है। इसके सभी मानकों को पूरा करने का प्रयास रहेगा। कूड़ा उठान, संग्रह और फिर निस्तारण की व्यवस्था पर नगर निगम काम कर रहा है। - सैफ सिद्दीकी, डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर, नगर निगम शाहजहांपुर।