{"_id":"82b6895d022511e7afd85a6868609ee7","slug":"now-the-farmers-manifesto-the-survey-will-be-the-basis-of-sugar-cane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों का घोषणा पत्र बनेगा गन्ना सर्वे का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों का घोषणा पत्र बनेगा गन्ना सर्वे का आधार
शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
गन्ना रकबा के सर्वेक्षण में अब विभागीय पर्यवेक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। शासन के आदेशानुसार अब गन्ना फसल क्षेत्रफल के सर्वे के समय किसानों से वास्तविक क्षेत्रफल का घोषणा पत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बृहस्पतिवार को विभागीय अध्किारियों और चीनी मिल प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में एक मई से गन्ना रकबा का सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए।
डीसीओ बृजेश कुमार पटेल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सर्वे प्रक्रिया पर अमल किसानों को विश्वास में लेकर करें। उन्होंने कहा कि सर्वे करने वाले गन्ना पर्यवेक्षक किसानों से उनके गन्ना क्षेत्रफल का पूर्ण विवरण घोषणा पत्र में भरकर अपने पास जमा करें। सर्वे करते वक्त मौके पर संबंधित किसान रकबा का घोषणा पत्र से मिलान भी करें। इससे सर्वे को लेकर बाद में होने वाली आपत्तियों में कमी आएगी।
डीसीओ ने स्पष्ट किया कि जो किसान घोषणा पत्र भरकर पर्यवेक्षकों के पास जमा नहीं करेंगे, उन्हें अगले पेराई सत्र से सप्लाई टिकट (गन्ना आपूर्ति की पर्चियां) जारी करना संभव नहीं होगा। उन्होंने पेड़ी वाले गन्ना में पायरिला कीट की रोकथाम के लिए मिल प्रतिनिधियों को कीटनाशकों का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील सिंह, घनश्याम सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह, सचिव गजेंद्र कटियार, निगोही की डालमियां चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।