{"_id":"58c4343a4f1c1b623ddc4677","slug":"now-look-at-the-procession-of-lot-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लाट साहब के जुलूस पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लाट साहब के जुलूस पर नजर
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
laat sahab
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
कड़े बंदोबस्त, चौराहों पर लगा फोर्स
होली पर रंग से बचाने को ढकी गईं मस्जिदें
मतगणना के बाद जीत के जश्न और होली पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और भी अलर्ट हो गया है। इस दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित न होने पाए, इसलिए सुुरक्षा के नजरिये से शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स मुस्तैद कर दी गई है। इसी के साथ ही होली पर उड़ने वाले अबीर गुलाल से बचाने के लिए मस्जिदों को पन्नियों से ढक दिया गया।
रोजा, आरसी मिशन और शहर के अंदर प्रमुख चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी का चार्ट दो दिन पहले ही तैयार कर लिया गया था। शनिवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के चार-चार, पांच-पांच जवानों को मुस्तैद कर दिया गया था। चौराहों पर जरा भी जाम की स्थिति नजर आती तो यह जवान तुरंत की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए वाहनों को निकाल रहे थे। पुलिस प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था होली पर्व पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर की गई थी। इसी के साथ ही लाट साहब जुलूस के रूट किनारे पड़ने वाली मस्जिदों को भी पन्नी से ढक दिया गया है। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि होली का पर्व मेलभाव व आपसी सौहार्द का त्योहार है। पर्व पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।