फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices to be Issued Against Firms Causing Delays in Work: Municipal Commissioner

कार्य में देरी करने वाली फर्मों के खिलाफ जारी किए जाएंगे नोटिस : नगर आयुक्त

Sat, 25 Apr 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Notices to be Issued Against Firms Causing Delays in Work: Municipal Commissioner
नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: निगम
शाहजहांपुर। नगर निगम सभागार में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। उन्होंने महानगर के चौतरफा विकास कार्यों को तेज गति से कराने और जनहित की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, भीषण गर्मी व लू से आम जनता को बचाने के उपायों पर भी चर्चा की। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में देरी करने वाली फर्मों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम के सदस्यों ने लू से निपटने के लिए महानगर में विभिन्न स्थानों पर टिनशेड लगाने और पशुओं के लिए पानी के टब रखवाने का सुझाव दिया। वार्डों में समुचित वाटर कूलर की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने इन सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, वार्डों में पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने महानगर में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया गया कि कार्य में देरी करने वाली फर्मों के खिलाफ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप-सभापति वेद प्रकाश मौर्य, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह और कर निर्धारण अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed