फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice to policemen after plaintiff's statement

Shahjahanpur News: वादी के बयान के बाद पुलिसकर्मियों को नोटिस

Sat, 16 Nov 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Notice to policemen after plaintiff's statement
शाहजहांपुर। शहर के अजीजगंज स्थित जनरल स्टोर से आतिशबाजी को जब्त करने के बाद 1.25 लाख रुपये लेने के मामले में जांच ने तेजी पकड़ ली है। सीओ ने वादी के बयान दर्ज करने के उपरांत फर्द में शामिल पुलिसकर्मियों को बयान देने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को चौक कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर मोहल्ला अजीजगंज स्थित जनरल स्टोर से आतिशबाजी बरामद की थी। आरोप है कि पुलिस ने आतिशबाजी को वापसी करने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये ले लिए और मुकदमा दर्जकर सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

मामले में मोहल्ला ताजूखेल निवासी सीमा गुप्ता ने एसपी व मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर तहरीर दी। इसमें जब्त आतिशबाजी को कम दिखाने का आरोप भी लगाया। पत्र आने के बाद एसपी राजेश एस. ने सीओ सिटी पंकज पंत को जांच सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने वादी पक्ष को कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज किए। वहीं आरोपी पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए नोटिस जारी किए गए हैं। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि आतिशबाजी जब्त करने की कार्रवाई में फर्द बनाई गई थी। पुलिसकर्मियों को नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed