{"_id":"68336c1509d6c39d630087f9","slug":"notice-to-concerned-officials-on-the-slow-pace-of-construction-of-municipal-corporation-office-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-144623-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर निगम कार्यालय के निर्माण की धीमी गति पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर निगम कार्यालय के निर्माण की धीमी गति पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में समीक्षा बैठक में दिशानिर्देश देते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्
शाहजहांपुर। निर्माणाधीन एवं स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन हुई। इसमें नगर निगम के नए कार्यालय के निर्माण की धीमी गति पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने और जिम्मेदार संस्था पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
वित्तमंत्री ने जनपद में चल रही विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे होने चाहिए। जनहित से जुड़ीं परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हथौड़ा स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और इसे 26 दिसंबर 2025 से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।
शहीद द्वार पर प्रस्तावित बहुमंजिला कार पार्किंग व प्लेनेटोरियम की योजना शासन को भेजा जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम के जोनल ऑफिस के निर्माण कार्य की भी प्रगति संतोषजनक बताई गई। अधिकारियों ने बताया कि हॉकी क्लब में एस्ट्रोटर्फ के लिए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव निदेशालय लखनऊ को भेज निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीनियर केयर सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जबकि नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और अब शिलान्यास होना शेष है। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।