फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice to 60 thousand consumers who do not pay electricity bill

Shahjahanpur News: बिजली बिल अदा नहीं करने वाले 60 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस

Mon, 05 Feb 2024 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Notice to 60 thousand consumers who do not pay electricity bill
शाहजहांपुर। बिजली का उपयोग करने के बाद भी करीब दो लाख उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते। इस कारण निगम का करीब छह सौ करोड़ रुपये बकाया है। बिल नहीं देने वाले 60 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम के काफी प्रयास के बाद भी सवा चार लाख उपभोक्ता में शत-प्रतिशत बिल जमा नहीं करते हैं। गत दिनों चली ओटीएस योजना में काफी लोगों ने लाभ लिया, फिर भी बकायेदारों की सूची कम नहीं हुई। अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिन्हें नोटिस दिए गए हैं। उनकी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन्होंने कनेक्शन कटने के बाद बिना बिल जमा कर लाइन जोड़ ली। उनके खिलाफ धारा 138 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

---------
ओटीएस योजना में मिला था लाभ
-पिछले साल आई ओटीएस योजना से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली थी। ब्याज पर तीन चरणों में मिली छूट के बाद लोगों ने बड़े पैमाने पर बिल जमा किया था। फिर भी शत-प्रतिशत राजस्व जमा नहीं हो पाया। ऐसे उपभोक्ताओं से बिजली निगम सख्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed