{"_id":"683612b153e035cd090c9130","slug":"notice-issued-to-36-jes-and-13-sdos-who-went-on-strike-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-144717-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हड़ताल करने वाले 36 जेई और 13 एसडीओ को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हड़ताल करने वाले 36 जेई और 13 एसडीओ को नोटिस जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसई कार्यालय में धरने पर बैठे अभियंता। स्रोत: स्वयं
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। निजीकरण के विरोध में 29 मई को प्रस्तावित बिजली निगम के अभियंताओं की हड़ताल को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। मध्यांचल के निर्देश पर एसई जागेश कुमार ने 36 अवर अभियंताओं और 13 एसडीओ को नोटिस जारी कर हड़ताल से आपूर्ति बाधित होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
संयुक्त संघर्ष समिति व राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दो डिस्कॉम के निजीकरण का विरोध किया जा रहा। प्रत्येक दिन एसई कार्यालय में विरोध सभा कर आंदोलन को धार दी जा रही है। हड़ताल को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के निर्देश पर एसई जागेश कुमार ने अधीनस्थों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
उन्होंने अध्यक्ष शिवशरण समेत 36 जेई व 13 एसडीओ को नोटिस जारी कर चेतावनी दी। इसमें कहा कि संयुक्त समिति के संपूर्ण कार्य बहिष्कार व हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं हो। उपकेंद्र से आपूर्ति गुल होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर अभियंताओं ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन
हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाईज यूनियन के अध्यक्ष तेजराम कठेरिया ने कहा कि समिति के सारे घटक प्रदेश की जनता के हित में निजीकरण के फैसले को वापस कराने को तैयार हैं। तकनीकी कर्मचारी संघ के महेश माथुर ने कहा कि मांग को नहीं माना तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे। शिवशरन, बबलू कुमार, सौरभ शाक्य, सीपी जायसवाल, सत्यप्रकाश, संजीव द्विवेदी, एचएल गुप्ता, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।