फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice issued to 15 people doing illegal plotting...week passed, no reply given

Shahjahanpur News: अवैध प्लाॅटिंग करने वाले 15 लोगों को नोटिस... सप्ताह बीता, नहीं दिया जवाब

Sat, 07 Dec 2024 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 15 people doing illegal plotting...week passed, no reply given
पुवायां। नगर पालिका की सीमा में अवैध रूप से 15 जगह प्लॉटिंग कर रहे लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सप्ताहभर बीतने के बाद भी अब तक किसी ने भी जवाब दाखिल नहीं किया। अब इन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


नगर पालिका की सीमा में बिना नक्शा पास कराए और अनुमति के कोई भी भवन निर्माण या प्लॉटिंग करना दंडनीय है। 27 नवंबर को नियम तोड़ने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। नगर पालिका के रिकॉर्ड के अनुसार, पांच लोगों ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया। पांच लोगों के नहीं मिलने पर कॉलोनी क्षेत्र में नोटिस को चस्पा कर दिया गया है, जबकि पांच लोगों ने ही इसे रिसीव किया है। समय सीमा चार दिसंबर बीतने के बाद भी किसी ने जवाब दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन


ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि गीता सिटी के स्वामी हरेंद्र सिंह, कसभरा तकिया की मीनू सिंह, एमआरएफ सेंटर के पास प्लॉटिंग कर रहे ममनून खान, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार, जेबा रोड पर प्लाॅटिंग कर रहे विकास गुप्ता, टाउन सिटी के स्वामी अरविंद मिश्रा, सतवां रोड पर रामू तिवारी, गांधीनगर तकिया में अंबरीष रस्तोगी, मोहम्मदी रोड पर विकास शुक्ला, देवस्थान सतवां रोड पर विनायक अग्रवाल, कसभरा तकिया में रिंकू शुक्ला, कांशीराम नगर के पास और गांधीनगर तकिया में मनोज शर्मा, गांधीनगर तकिया में अरविंद अग्रवाल, अशोक गुप्ता प्लाॅटिंग कर रहे हैं, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

डेढ़ वर्ष बाद नोटिस जारी करने पर सवाल
नगर पालिका की सीमा में कई वर्ष से प्लाॅटिंग कर कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। नगर पालिका बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर भवन निर्माण उपविधि को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। 15 जुलाई 2023 को इसे स्वीकृति भी दे दी गई, लेकिन नोटिस 27 नवंबर 2024 में जारी किए गए हैं। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

-----
पहले नोटिस को कुछ लोगों ने रिसीव नहीं किया है। बाकियों ने जवाब नहीं दिया है। अब दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसका जवाब भी नहीं मिलता है तब मानचित्र आदि की मद में वसूली के लिए आरसी जारी कराई जाएगी।

सत्येंद्र प्रकाश, ईओ, नगर पालिका, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed