{"_id":"5853f1a14f1c1bdc3964aafa","slug":"notbandi-the-economic-emergency-ramamurthy-varma","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से देश में आर्थिक आपातकाल : राममूर्ति वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से देश में आर्थिक आपातकाल : राममूर्ति वर्मा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि भोली जनता को लुभावने सपने दिखाकर लोकसभा चुनाव में एकल बहुमत से सरकार बनाने के बाद अब नोटबंदी से पूरे देश में आर्थिक आपातकाल लागू कर दिया है। व्यापारी, नौकरीपेशा, मजदूर और किसान सभी इससे प्रभावित हैं और भूखमरी की स्थिति उपज चली है। बीते 37 दिनों में केंद्र के इस फैसले से देश 25 साल पीछे चला गया है। होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। वह शुक्रवार को अपने आवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र ददरौल में हो रहे विकास कार्यों के बाबत मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले यूपी में कानून व्यवस्था के हालात पर सवाल उठाते नहीं थकते जबकि पंजाब, हरियाणा समेत भाजपा शासित प्रदेशों में कानून व्यवस्था यूपी से भी बदतर है। परिवर्तन यात्रा में भी विभिन्न विधानसभा सीटों से टिकट के दावेदार जबरिया अपनी दावेदारी पुख्ता कराने को भीड़ जुटा रहे हैं, स्वत:प्रेरित होकर सभा या यात्रा में कोई शामिल नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को बहुप्रतीक्षित गर्रा नदी पर चांदापुर गांव से नागरपाल के बीच पुल का निर्माण शुरू होगा। उस पर साढ़े 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे और पुल के बनने से दोनों ओर के करीब 150 गांवों को आवाजाही में काफी लाभ होगा। मरैना खपटी से हंसुआ जाजो के बीच गर्रा नाले पर 18 मीटर लंबी पुलिया करीब एक करोड़ के लागत बनेगी। इसी पर लिंथरा में 93 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण होगा। इसी हफ्ते इनका काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले गरई नाले पर गैरतपुर सवा करोड़ रुपये की लागत से पुलिया बनवाई गई और डेंगूरपुर शिवई नाले पर एक करोड़ से पुलिया बनी। वर्ष 2015 में गर्रा में आए बाढ़ से अजीजगंज भरतावां सड़क कट गई थी और उसी क्रम में आठ करोड़ रुपये की लागत से बंधा निर्माण करा दिया गया। कांट से कुर्रियां कलां और कांट से बुधवाना तक मार्ग का सौंदर्यीकरण करा दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सपा सरकार के कार्यकाल में अति पिछड़े ददरौल विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया गया है।
जेल में मिलाई को लिए जा रहे रुपये : मंत्री
शाहजहांपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने शुक्रवार को अपने आवास पर पहुंचे कई फरियादियों का हवाला देते हुए जिला जेल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जेल में मिलाई के लिए प्रदेश सरकार ने जाली की ओट से मिलाई की व्यवस्था कर सीधी मिलाई की व्यवस्था लागू की लेकिन बंदी मिलने को पहुंचने वाले हर व्यक्ति से सौ रुपये की मांग की जा रही है। इस पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
जेल में मिलाई को लिए जा रहे रुपये : मंत्री
शाहजहांपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने शुक्रवार को अपने आवास पर पहुंचे कई फरियादियों का हवाला देते हुए जिला जेल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जेल में मिलाई के लिए प्रदेश सरकार ने जाली की ओट से मिलाई की व्यवस्था कर सीधी मिलाई की व्यवस्था लागू की लेकिन बंदी मिलने को पहुंचने वाले हर व्यक्ति से सौ रुपये की मांग की जा रही है। इस पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन