Shahjahanpur: उत्तर रेलवे जीएम ने रोजा और शाहजहांपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की जानकारी ली
जीएम शोभन चौधरी अपनी स्पेशल रेल कार से रोजा पहुंचे। जहां निरीक्षण करने के बाद सुबह 10:28 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आए। उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी ने शनिवार को रोजा और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों को निर्देशित किया। शाहजहांपुर में उत्तर रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया को पूर्वोत्तर रेलवे से जोड़ने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जीएम शोभन चौधरी अपनी स्पेशल रेल कार से रोजा पहुंचे। जहां निरीक्षण करने के बाद सुबह 10:28 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आए। प्लेटफार्म नंबर 4 पर उतरने के बाद वो सीधे एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। जहां पर स्टेशन के चार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के जानकारी ली।
जीएम के सामने उठाई ये मांग
इसके बाद जीएम ने सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया, जिसको पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन से जोड़ने के निर्देश दिए। फिर फुट ओवरब्रिज से मालगोदाम की ओर स्टेशन की सेकेंड एंट्री का जायजा लिया। जहां पर होने वाले निर्माण की जानकारी ली। इस बीच रोमी और ओपी कश्यप ने सेकेंड एंट्री की ओर सीतापुर पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर और लखनऊ पैसेंजर को चलाए जाने की मांग रखी।
इसके साथ ही डबल डेकर और काठगोदाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इस पर जीएम ने आश्वासन दिया। इसके बाद वह मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डीआरएम राजकुमार, सीनियर डीईएन तृतीय अनुपम चाहर, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, मुख्य स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक त्रिलोक चंद, शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।