फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nomination for general secretary of bar association rejected

Shahjahanpur News: बार संघ के महासचिव के लिए नामांकन खारिज

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
nomination for general secretary of bar association rejected
जलालाबाद : अब मैदान में एकमात्र दावेदार होने से निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन

जलालाबाद। बार संघ की चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत शनिवार को महासचिव व कोषाध्यक्ष पद को लेकर आईं आपत्तियों की जांच की गई। महासचिव पद के दावेदार नरेंद्र सिंह का नामांकन खारिज कर दिया गया। यह निर्णय वरिष्ठ अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने सामूहिक रूप से लिया। कोषाध्यक्ष पद को लेकर की गई आपत्ति का निस्तारण सोमवार को होगा।

महासचिव पद पर एक नामांकन खारिज होने के बाद केवल संदीप मिश्रा का नाम शेष रहने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव अधिकारी विनोद चंद्र शर्मा ने बताया कि नरेंद्र सिंह कलान बार संघ के सदस्य रहे थे। यह आपत्ति आने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता परिषद के छह सदस्यों ने जांच व विचार विमर्श के बाद सामूहिक निर्णय के आधार पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव प्रथम के लिए रीतेश कुमार सिंह, द्वितीय पर दिनेश वर्मा व तृतीय पर सपना मिश्रा का एक-एक ही नामांकन कराया गया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया है। इस पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता परिषद के निर्णय के आधार पर मनोनयन कर दिया जाएगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी सौरभ गुप्ता और अवधेश कुमार ने नामांकन कराया है। इसमें अवधेश के नाम पर आई आपत्ति का सोमवार को निस्तारण होगा। चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए ऋषिपाल यादव, विनोद द्विवेदी व राकेश श्रीवास्तव मैदान में हैं। 30 दिसंबर को मतदान होने के बाद उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed