फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "No shops martyr pillar establishing '

‘दुकानें नहीं शहीद स्तंभ की स्थापना’

Tue, 09 Jun 2015 09:09 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Jun 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
"No shops martyr pillar establishing '
खिरनीबाग चौराहा पर दुकानों का निर्माण नहीं किया जाएगा, बल्कि शहीदों के सम्मान में शहीद स्तंभ की स्थापना की जाएगी। नगर पालिका परिषद चेयरमैन तनवीर खां ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिरनीबाग चौराहे का सुंदरीकरण किया जाना है। वहां दुकानें बनाने का नगर पालिका परिषद का कोई इरादा नहीं है। शहीद स्तंभ का निर्माण इस तरह कराया जाएगा कि चौराहे पर जाम भी न लगे।
विज्ञापन

खिरनीबाग चौराहे के सुंदरीकरण के नाम पर दुकानें बनाने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के व्यापारियों के प्रदर्शन पर चेयरमैन ने कहा कि खिरनीबाग चौराहा का नाम शहीद चौराहा रखा जाएगा। इसीलिए वहां शहीद स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। चौराहे की सड़कें प्रभावित न हों, इसलिए एक किनारे पर शहीदों के स्तंभ लगाए जाएंगे। शहीदों के सम्मान में शहीद स्तंभ लगाए जाने हैं। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed