फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No relief from heat and humidity.

Shahjahanpur News: गर्मी और उमस से राहत नहीं

Sat, 27 Jun 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
No relief from heat and humidity.
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से अधिक हो गया है। गर्मी और उमस की वजह से दिन से लेकर रात तक राहत नहीं है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वायुदाब गिरा होने से ऊंचाई पर हल्के बादल छाए रहेंगे। अभी तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

जून में अधिकतम सामान्य तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहता है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि आर्द्रता 31 फीसदी होने से वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चल रही है और वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed