{"_id":"68891fdccc2023f4750d691d","slug":"no-attention-is-being-paid-to-street-lights-complaints-abound-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-149217-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्ट्रीट लाइट की ओर नहीं दिया जा रहा ध्यान, शिकायतों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्ट्रीट लाइट की ओर नहीं दिया जा रहा ध्यान, शिकायतों की भरमार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें सबसे अधिक स्ट्रीट लाइट सही नहीं होने की शिकायतें आईं। आठ शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
जनसुनवाई में बाडूजई प्रथम निवासी फरहान ने स्ट्रीट लाइट सही कराने और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। जियाखेल अब्दुल्लागंज निवासी इरशान, जियाखेल के पार्षद विजय सोनी और अब्दुल्लागंज निवासी लल्लू ने भी स्ट्रीट लाइट सही कराने की मांग की। सदर बाजार निवासी आलोक कुमार ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने, बाडूजई द्वितीय निवासी तौकीर हुसैन ने दुकान गिराए जाने, तारीन गाड़ीपुरा निवासी तौसीफ अहमद ने मृत्यु प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति दिए जाने की संबंध में शिकायत की। मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी शिकायत का समाधान कर दिया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य भी मौजूद रहे।